फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बारिश से 19 सड़कें बंद, 12 पेयजल योजनाएं ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बीस करोड़ रुपये का हो चुका नुकसान, एचआरटीसी के पांच रूट प्रभावित
विज्ञापन

भोजनगर-चक्की मोड सड़क धंसी, आवाजाही पूरी तरह बंद
अर्की-शालाघाट सड़क पर भूस्खलन, कई घंटों यातायात बाधित
परवाणू-सोलन तक सड़क पर गिर रहा मलबा और पत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में बारिश से 20 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पिछले एक दिन ही में लोक निर्माण विभाग को 4.47 करोड़ की चपत लगी है। जिले में 19 सड़कें बंद हैं। इसे खोलने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम के पांच रूट और जल शक्ति विभाग की एक दर्जन पेयजल योजनाएं गाद के कारण ठप हैं। इसमें जिला मुख्यालय सोलन को सप्लाई देने वाली अश्वनी पेयजल योजना भी शामिल है।
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर दर्जनों क्षेत्रों में पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर रहा है। हालांकि यातायात सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार से हो रही बारिश के बीच सड़कों पर भूस्खलन होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इसमें सबसे अधिक नुकसान ग्रामीण क्षेत्रों को झेलना पड़ रहा है। भोजनगर-चक्की मोड सड़क धंसने करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क टूट चुका है। यहां पर किसानों के उत्पाद भी घर पर ही फंस गए हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग की टीमें बंद मार्गों को खोलने में लगी हुई है। विभाग का दावा है कि अधिकतर बंद मार्गों को देर शाम तक बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वाकनाघाट-ममलीग सड़क पर खतरा
सोमवार को वाकनाघाट-ममलीग सड़क पर गरु के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस कारण सड़क बंद हो गई थी। हालांकि इस मार्ग को पीडब्ल्यूडी ने वाहनों की आवाजाही के खोल दिया है। इसके बावजूद क्षेत्र में भूस्खलन की आशंका है।
अर्की-शालाघाट सड़क बंद
अर्की (सोलन)। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश जारी है। इस बीच शालाघाट में भूस्खलन हुआ है। दूसरी तरफ इन दिनों शालाघाट रोड का वाइंडिंग का काम भी चला है। इसके कारण सड़क पर बीच-बीच में लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई हैं। इस रोड को खोलने का प्रयास किया जा रहा। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि शाम तक मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
घर की दीवार पर गिरी चट्टान, हादसा टला
अर्की (सोलन)। नगर पंचायत अर्की के वार्ड दो में इकबाल पुत्र शबराती के घर की दीवार भारी पत्थर गिरने से ढह गई। इससे पूरे मकान में दरारें आ गईं। परिवार के अनुसार यह हादसा सुबह करीब चार बजे के बीच हुआ है। सभी परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। इकबाल ने बताया कि अगर चट्टान थोड़ी दूसरी तरफ गिरती तो गौशाला को भारी नुकसान होता। पशुओं को भी चोट लग सकती थी। गनीमत रही कि इस हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ है। नगर पंचायत अर्की के वार्ड 2 के सदस्य और उपप्रधान पदम देव ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और पटवारी को बुलाकर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-5 की एक लेन बंद
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन तक कई जगह पहाड़ियां दरक रही हैं। इस कारण कई जगहों पर मलबा आने के बाद पहाड़ी वाली लेन को बंद करना पड़ा है। इसके चलते दुर्घटनाओं का अंदेशा और अधिक हो गया। पहाड़ी लगातार गिर रहे पत्थर और मलबे के कारण वाहन चालकों को भी जान हथेली में रखकर चलना पड़ रहा हैै। हालांकि कंपनी की ओर से परवाणू से सोलन तक फोरलेन को सुचारू रखने के लिए टीम और जेसीबी तैनात की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें