फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलोक मंदिर में नौ दिन चलेगा हवन, रामनवमी पर होगा भव्य आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलोक मंदिर में नौ दिन हवन, रामनवमी पर भव्य आयोजन
विज्ञापन

माता दुर्गा और भीमाकाली की अष्टधातु से बनी मूर्तियों की होगी प्राण प्रतिष्ठा
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। लोकसभा चुनाव से ठीक पूर्व सोलन के रूड़ा में निर्मित रामलोक की चर्चा भी शुरू हो गई हैं। राजनीति गलियारों से धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों के लिए यह मंदिर आने वाले कुछ दिनों में बहुत खास होने वाला है। अयोध्या की तर्ज पर बन रहे इस मंदिर में नवरात्र के दौरान भव्य पूजा व यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। नवरात्र में मंदिर में नौ दिन तक हवन यज्ञ होगा। रामनवमी पर भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। नवरात्र में दुर्गा अज्ञैर मां भीमा काली की अष्टधातु से बनी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। नौ दिन तक चलने वाले इस आयोजन में राजनीति की दुनिया की बड़ी हस्तियों के नजर आने की भी संभावना है। मंदिर की स्थापना के समय भी दोनों ही राजनीतिक दलों की बड़ी हस्तियां मंदिर पहुंची थीं। रामलोक मंदिर में राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की खास आस्था रही है। सोलन, शिमला और सिरमौर समेत हिमाचल के बाहर से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं। रामलोक मंदिर का निर्माण अभी जारी है। रामलोक मंदिर के संस्थापक बाबा अमरदेव ने बताया कि सभी धर्मों के लोगों की आस्था भगवान राम में है। उन्होंने बताया कि रामलोक मंदिर में रामनवमी का कार्यक्रम भव्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें