फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा पॉलीथिन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा पॉलिथीन
विज्ञापन

शहर के होटलों, ढाबों सहित सब्जियों के लिए हो रहा इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। हिमाचल में पॉलीथिन प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथीन का प्रयोग होटलों, ढाबों और सब्जी मंडी में सब्जियों के लिए किया जा रहा है। पॉलीथिन के बढ़ते जा रहे प्रयोग पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाने के साथ लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। शहर में बिना भय के स्थानीय और बाहरी राज्यों से सब्जियां पहुंच रही हैं। इसमें बाहरी राज्यों से आने वाली अधिकतर सब्जियां पॉलिथीन बैग में आ रही हैं। इससे स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। वहीं पॉलिथीन से वातावरण दूषित हो रहा है। आलम यह है कि शहर के मालरोड सहित अन्य स्थानों में होटल, कैंटीन, फास्ट फूड दुकानों सहित अन्य स्थानों पर सब्जियों को पॉलिथीन बैग में पैक किया जा रहा है। इससे पॉलिथीन बैग से बीमारी फैलने का खतरा है। लेकिन इन पर नकेल कसने के लिए विभागीय कार्रवाई न होने से लोगों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा अभियान : शांडिल
जिला खाद्य एंव आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने बताया कि पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ जल्द ही अभियान को शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई पॉलिथीन प्रयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें