फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन में खाद्य आपूर्ति विभाग की दबिश, एक क्विंटल मिठाई फेंकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएन में खराब गुणवत्ता की एक क्विंटल मिठाई फिंकवाई
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने दबिश देकर डेढ़ दर्जन दुकानों के काटे चालान
त्योहारी सीजन में जिले भर में मुस्तैद है टीम
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। त्योहारी सीजन में मिलावटी और खराब गुणवत्ता की मिठाइयां बेचने वालों के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग ने कमर कस ली है। पर्वों की आड़ में खराब गुणवत्ता की मिठाइयां बेचने वाले दुकानदार नपने शुरू हो गए हैं। फूड सेफ्टी विभाग सोलन के तत्वावधान में जिले के भीतर कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके तहत नालागढ़ व बद्दी शहरों में इस टीम ने कार्रवाई कर डेढ़ दर्जन दुकानदारों के चालान काटे और एक क्विंटल सब स्टैंडर्ड मिठाइयां फिंकवाई हैं। टीम ने सब स्टैंडर्ड मिठाइयों और उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई कर चमचम, लड्डू, रसगुल्ले व खोये से निर्मित मिठाइयों पर कार्रवाई की। इनमें ज्यादा चमक, रंगों वाली और लोगों के स्वास्थ्य के प्रतिकूल मिठाइयां शामिल थीं। दुकानदारों के चालान काटते हुए सख्त हिदायतें भी जारी की गई हैं। इस कार्रवाई के बाद विभाग इन्हें कारण बताओ नोटिस भेजेगा। जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो पहले उनके लाइसेंस सस्पेंड होंगे और उसके बाद इनके लाइसेंस रद्द भी हो सकते हैं।
जिला डेजिग्नेटिड ऑफिसर सोलन फूड सेफ्टी एलडी ठाकुर की अगुवाई वाली टीम ने बीबीएन के नालागढ़ व बद्दी में विभिन्न स्थलों पर और मिठाई की दुकानों पर छापामारी की। विभाग फेस्टिवल सीजन में मुस्तैद हो गया है और कार्रवाई चलाए हुए है। फूड एंड स्टैंडर्ड सेफ्टी एक्ट के तहत मिलावटी मिठाइयां बेचने वाले कारोबारियों पर 3 से लेक 5 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन

शालाघाट, भराड़ीघाट, दाड़लाघाट में भी काटे चालान
इस टीम ने शालाघाट, दाड़लाघाट, भराड़ीघाट, चमाकड़ी पुल आदि क्षेत्रों में जाकर दुकानदारों पर कार्रवाई की और आठ चालान काटे हैं। इस दौरान करीब 50 किलो सब स्टैंडर्ड मिठाइयों को भी फिंकवाया है। जिला खाद्य विभाग की टीम जिला के हर क्षेत्र में जाकर कार्रवाई करेगी ताकि फेस्टिवल सीजन में लोगों को अच्छी क्वालिटी की मिठाइयां मिल सकें।
विज्ञापन

बख्शे नहीं जाएंगे मिलावटखोर : एलडी ठाकुर
जिला डेजिग्नेटिड ऑफिसर सोलन फूड सेफ्टी एलडी ठाकुर ने कहा कि नालागढ़, बद्दी में की गई कार्रवाई के तहत 20 दुकानदारों के चालान काटकर सैंपल भरे हैं। वहीं एक क्विंटल मिठाइयां भी फिंकवाई हैं। उन्होंने कहा कि मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। चालान काटने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी होंगे। जवाब के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें