फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हो फिल्म सिटी का निर्माण : कुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। पहाड़ी नाटी रिमिक्स किंग कुलदीप शर्मा ने कहा कि एक वो दौर था जब गीतों की कैसेट व एलबम बाजार में आती थी और इनके एवज में कलाकारों को रॉयलिटी मिलती थी। लेकिन आज कलाकार गीत तो गाते हैं लेकिन उसे यूट्यूब पर अपलोड कर लाइक से ही काम चला रहे है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचली गीतों ने देश में अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है और हिमाचल में फिल्म सिटी का निर्माण होना चाहिए। इससे कलाकारों को अधिमान मिलेगा और उनकी आजीविका के साधन भी बढ़ सकेंगे।

नालागढ़ जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले में अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देने पहुंचे नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2002 में उन्होंने अपने कैरियर को शुरू किया। 100 से अधिक एलबमों और इससे भी अधिक सुपरहिट गीत देने वाले गायक कुलदीप शर्मा ने कहा कि उनका बांठण चली जातरे जातरे गीत को बॉलीवुड फिल्म में भी इस्तेमाल हुआ है। उसे गायक सुखविंदर ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल गीतों का अलग ही क्रेज है और वह समूचे देश में शो कर चुके हैं और लोगों का प्यार हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस समय उन्होंने गाने शुरू किए, उस समय मेहनताना बहुत ही कम मिलता था लेकिन कैसेट और उसके बाद सीडी में कलाकारों को कमाई का अंश मिलता था। अब कमाई के साधन सिर्फ स्टेज शो व निजी कार्यक्रम ही रह गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को भी हिमाचली कल्चर को प्रोमोट करने और कलाकारों के हित को ध्यान में रखते हुए फिल्म सिटी का निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल की हसीन वादियों का बॉलीवुड हमेशा ही कायल रहा है। यहां पर अनेक जगहों पर फिल्मों के दृश्य फिल्माए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड, टॉलीवुड, पॉलीवुड के बाद हिमाचल के नाम से अपना हिलीवुड होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचली संस्कृति को प्रोमोट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है लेकिन फिल्म सिटी के निर्माण होने से हिमाचली संस्कृति को और अधिक प्रचार प्रसार में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें