फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट्रो पदार्थों की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस की रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का हल्लाबोल
विज्ञापन

सोलन शहर में कांग्रेस ने रैली निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
पेट्रो पदार्थों की कीमतें नियंत्रित करने में नाकाम केंद्र सरकार : कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने सोलन शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इस दौरान कांग्रेस ने सर्किट हाउस से पुराने उपायुक्त चौक तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेेबाजी की और पेट्रो पदार्थों की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर रैली की अगुवाई पूर्व मंत्री और सोलन सदर के विधायक डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रो पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी रोक पाने में कामयाब नहीं है। इस वजह से डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। दाम बढ़ने का असर महंगाई पर दिख रहा है और धीरे-धीरे बाजार में सभी वस्तुएं महंगी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर परेशान हैं और भाजपा नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन कर राजनीति में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि लोग इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र से उखाड़ फेंका जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन वादों और दावों की वजह से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे, वो सभी पूरे नहीं हो पाए हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी, विनोद जिंटा, विकास कालटा, अमित ठाकुर, राजिंद्र ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, दीपक बनाल, पुनीत नारंग, विकास ठाकुर, निशांत मकौल, अंकु ठाकुर, तुशार स्तान, निखिल ठाकुर, अंशुल वर्मा, चेतन ग्रोवर, साहिल, रोहित चैहान, निराज चैहान, नीतिश मदान, तरुष, सागर, निशीश उपस्थित रहे।
सोलन में पांच मिनट तक चला कांग्रेस का धरना
पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सोलन में चक्का जाम की धमकी दी थी। हालांकि, भीड़ न जुटने की वजह से चक्का जाम नहीं हो पाया। उपायुक्त चौक पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने महज पांच मिनट में धरना खत्म कर दिया। कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए यहां भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद था लेकिन पांच मिनट तक चले धरने की वजह से पुलिस के सामने कोई बड़ी चुनौती पेश नहीं आई। धरना खत्म करने के बाद कांग्रेसी पदाधिकारी वापस लौट गए।
विज्ञापन

सोलन शहर में खुली रही दुकानें, बाजार पर नहीं दिखा बंद का असर
कांग्रेस के देशव्यापी बंद का असर सोलन में देखने को नहीं मिला। शहर में नियमित समय के अनुसार सुबह दुकानें खुलीं और लोगों की भीड़ दिन भर खरीदारी के लिए उमड़ी। बाजार में कुछ समय तक धरने में शामिल कांग्रेसी पदाधिकारियों ने अपनी दुकानें बंद जरूर रखीं लेकिन 12 बजे धरना खत्म होते ही सभी ने दोबारा से दुकानें खोल लीं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल सोलन के प्रधान मुकेश गुप्ता ने बताया कि बंद को लेकर व्यापार मंडल से कोई चर्चा नहीं की गई थी। इस वजह से बाजार बंद नहीं हुआ। रविवार को छुट्टी की वजह से पहले ही दुकानें बंद रही हैं। ऐसे में सोमवार को भी व्यापारी दुकानें बंद रखते तो उन्हें घाटा उठाना पड़ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें