फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय अंडर-19 खेलों में कबडडी में छाया बरूणा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 खेलों में कबड्डी में छाया बरूणा स्कूल
विज्ञापन

तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ी विद्यार्थियों का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरूणा (नालागढ़) के खिलाड़ी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाते हुए जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के विजेता का खिताब अपने नाम किया है। बरूणा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर इन विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य दयाल सिंह ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2018-19 की खेड़ा नानोवाल स्कूल में हुई जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में सीसे स्कूल बरूणा की टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। उन्होंने कहा कि डीपीई सुखदेव सिंह की अगुवाई में स्कूल के इन खिलाड़ी विद्यार्थियों ने जिला में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल के तीन खिलाड़ी छात्रों ओंकार सिंह, गुरमिंदर सिंह व अमृतपाल सिंह का चयन राज्य स्तरीय खेलों के लिए हुआ है। ये खेलें ऊना के सलोह स्कूल में 26 से 28 सितंबर तक होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयनित खिलाड़ी 18 से 24 सितंबर तक सीसे छात्र स्कूल नालागढ़ में चलने वाले प्रशिक्षण में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें