फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बिल की अदायगी न होने से बिजली बोर्ड के कर्मचारी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट और नम्होल यूनिट की मासिक बैठक में दो साल से मेडिकल बिलों की अदायगी न होने का मुद्दा छाया रहा। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार कमल ठाकुर ने की।
विज्ञापन

महासचिव प्रेम केशव और अध्यक्ष सुखराम नड्डा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को विद्युत मंडल अर्की और बिलासपुर के समक्ष रखा। एसोसिएशन ने सभी मेडिकल बिलों जो दो साल से लंबित पड़े हैं उनकी अदायगी जल्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मंडल अधिशासी अभियंता ने बिलों की अदायगी 31 मार्च से पहले करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक एक भी बिल की अदायगी नहीं हो पाई है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कर्मचारियों के 65, 70, 75 वर्ष पूरे करने के बाद 5, 10, 15 फीसदी भत्ते पेंशन में समायोजित किए जाएं। बिजली बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया कि 1-1-2006 से पे ग्रेड की अदायगी पंजाब विद्युत बोर्ड की तर्ज पर की जाए। इस अवसर पर बैठक में कमल ठाकुर, जगन्नाथ, मस्तराम, चेतराम, बाबू राम, कमला देवी, सीता राम, किशोर चंद्र, रोशन लाल और सुंदरलाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें