फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में पेयजल सप्लाई लेगी नप की परीक्षा

विज्ञापन
पानी की समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
सर्दियों में पर्याप्त बारिश और बर्फबारी न होने की वजह से सोलन शहर में अब पेयजल किल्लत का डर सताने लगा है। पिछले साल गर्मियों में नगर परिषद सप्ताह में एक दिन या 15 दिन में दो बार पानी मुहैया करवाकर काम चलाती रही।

इस बार हालात उससे भी बदतर होने वाले हैं। बारिश न होने से गिरि और अश्वनी खड्ड में पानी का स्तर लगातार कम हो रहा है। गर्मी में पेयजल स्रोत में पानी का स्तर और घटने के आसार हैं। नगर परिषद के लिए इस बार पेयजल सप्लाई करना चुनाती पूर्ण होने के आसार हैं। नगरपरिषद ने गर्मियों की इस चुनौती से निपटने के लिए कोई बड़ी योजना तैयार नहीं की है। फिलहाल नगर परिषद सिर्फ पेयजल में कट लगाकर ही लोगों को सप्लाई देने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोलन शहर में पेयजल सप्लाई का जिम्मा नगर परिषद के पास है। नगर परिषद शहर में करीबन 18 लाख गैलेन पानी की हर रोज सप्लाई करता है। भविष्य में सप्लाई 15 लाख गैलेन से नीचे रही तो नगर परिषद को पानी आवंटन में कट लगाना पड़ेगा। नगर परिषद ने तय कर दिया है कि 15 लाख गैलन तक अगर पानी मिला तो एक दिन छोड़कर सप्लाई दी जाएगी। अगर 15 लाख गैलन से सप्लाई कम मिली तो नियमित रूप से राशनिंग की जाएगी।

2017 में सप्लाई टैंकों में गाद आने से भी शहर को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा था। गाद की वजह से सप्लाई बाधित होती रही थी। हालांकि नगर परिषद ने पेयजल सप्लाई दुरुस्त रखने के लिए कोई नए बंदोबस्त नहीं किए लेकिन उम्मीद जरूर जताई है कि इस बार पेयजल सप्लाई में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी।

लीकेज से निपटना भी चुनौती
पेयजल सप्लाई दुरुस्त रखने के लिए नगर परिषद को शहर में व्यर्थ बह रहे पानी को भी रोकना होगा। पेयजल की पुरानी हो चुकी पाइपों से नियमित रूप से पानी बहता रहता है। जिन पाइपों में लीकेज हो रही है उनमें से कई मुख्य पाइपें हैं। जिन्हें वार्ड में पानी की सप्लाई के लिए लगाया गया है। शहर के अस्पताल मार्ग और टैंक रोड और शहर की अन्य जगहों से लगभग रोजाना पेयजल लीकेज की शिकायत मिलती है। व्यवस्था को दुरुस्त रखने में नगर परिषद पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


नगर परिषद ने कर ली तैयारी : अध्यक्ष
नप अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर का कहना है कि गर्मी के लिए नगर परिषद ने पूरी तैयारी की है। 18 लाख गैलेन की सप्लाई तक कोई दिक्कत नहीं आएगी। इससे नीचे पानी की सप्लाई पहुंची तो कट लगाना मजबूरी बन जाएगा। पिछले साल गाद की वजह से सप्लाई प्रभावित हुई थी। इस बार गाद नहीं आई तो सप्लाई नियमित रूप से चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि कहीं पेयजल पाइप फटी हो या पानी व्यर्थ बह रहा हो तो इसकी शिकायत नगर परिषद को दें। ताकि जल्द से जल्द कदम उठाकर व्यर्थ बहते पानी को रोका जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें