फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबाथू में बिजली गुल, रात भर अंधेरे में रहे लोग

विज्ञापन
power cut
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। छावनी परिषद सुबाथू में सर्दियों की पहली बरसात ने ही बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए हैं। सोमवार देर रात हुई रिमझिम बरसात के दौरान सुबाथू सहित साथ लगते कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीण क्षेत्र तो रोशन हो गए। लेकिन सुबाथू के स्थानीय लोगों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी। स्थानीय लोगों के मुताबिक अंधेरे में छाया सन्नाटा देख पूरी रात उन्होंने बिजली बोर्ड के कार्यालय में फोन खड़काए। लेकिन शिकायत सुनने वाला कोई नहीं था। ऐसे में बिजली बोर्ड के अधिकारियों की ओर से जनता को बेहतर सुविधा देने के दावे भी खोखले पड़ते नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी निखिल, राकेश कुमार, विशाल, सुनील कुमार, आशा और नेहा ने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों को कई बार हादसों को न्यौता दे रही बाजार में बिजली की खुली तारों की शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अधिकारी समस्या को जानते हुए भी नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा की अगर बिजली के शॉर्टसर्किट से कोई भी हादसा होता है तो बोर्ड ही जिम्मेदार होगा। बिजली बोर्ड के एसडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उन्होंने कहा फिलहाल बोर्ड के पास रात्रि शिकायत पर काम करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें