फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से तीन दिन सील होगी जिले के सीमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। प्रदेश में नौ नवंबर को होने वाले विस चुनाव से करीब तीन दिन पहले सुरक्षा के इंतजाम को बढ़ाने के लिए प्रदेश की सीमाओं के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब की सीमा भी सील की जाएगी। यह फैसला वीरवार को परवाणू के सर्किट हाउस में तीन राज्यों की पुलिस द्वारा आयोजित बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता एसपी मोहित चावला ने की। इसमें हिमाचल, पंजाब और हरियाणा पुलिस के अधिकारी शामिल रहे। इस मौके पर सभी पुलिस के अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव में सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की और इस बारे में एक विशेष रणनीति तैयार की। मौजूदा समय में प्रदेश की सभी सीमाओं पर पहले ही पैरा मिल्ट्री फोर्स की तैनाती की है। बाहरी राज्यों से आने वाले सभी वाहनों और लोगों की तलाशी के बाद ही प्रदेश में आने की इजाजत होगी। सुरक्षा के मध्यनजर एसपी सोलन ने पड़ोसी राज्यों से सहायता की मांग की। चुनाव से तीन दिन पहले पड़ोसी राज्य और हिमाचल की सीमाएं सील कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों पर भी होगी जांच
इस दौरान आसपास के सभी होटल, ढाबों और अन्य स्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी।
इससे सभी घटनाओं पर नजर रहेगी। बैठक में एडिशनल एसपी मनमोहन सिंह, एसपी बद्दी राहुल नाथ, डीएसपी परवाणू भीष्म सिंह ठाकुर, डीएसपी रोपड़ गुरविंद्र सिंह, एसएचओ किरतपुर गरुदीप सिंह, एसएचओ परवाणू कमल चंद, एसएचओ कालका अजीत सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा चुनाव
एसपी मोहित चावला ने कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाए जाएंगे। इसके लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि माहौल को शांत बनाए रखे। सभी अपने मत का प्रयोग करें।
विज्ञापन


हथियार जमा न करने पर होगी कार्रवाई
विस चुनाव से पहले अभी तक अपने हथियार जमा न करवाने वाले लोगों पर भी एसपी सोलन और बद्दी ने कड़ा संज्ञान लिया हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द सभी अपने लाइसेंसी हथियार नजदीकी पुलिस थाने में जमा करवाएं जहां पर उनके हथियारों को सुरक्षा में रखा जाएगा। चुनाव समाप्त होने के बाद उन्हें वापस किए जाएंगे। यदि इसके बावजूद भी कोई अपने हथियारों को जमा नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें