अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर(सोलन)।
विश्वकर्मा दिवस और गोवर्धन पूजा के अवसर पर सनातन धर्म मंदिर धर्मपुर में सनातन धर्म सभा और पढाव धर्मपुर में मैकेनिकल मोटर मर्किट की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके सनातन धर्म मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बताया की जन सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नरेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, महेन्द्र सिगंला, कुलदीप सिगंला, सौभाग्य, हर्षित, मनीष, तनीष, अंकुर गोयल, रवि, साहिल और मनोज ने भाग लिया। दूसरी ओर धर्मपुर के गांव पढाव में विश्वकर्मा मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रधान नंदलाल ने बताया कि वे 29 साल से भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। भंडारा मोटर मार्किट और लोगों के सहयोग से आयोजित किया गया। पढाव, आईटीआई, सिहारड़ी के लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मनोहर लाल, रोशन लाल, राजू सोफ्त, प्रेमचन्द, रूपराम, राम कुमार, कमल, अनोखी राम भी मौजूद रहे।