बद्दी के एसपी विनोद धीमान यातायात व्यवस्था को सुचारू करे वाले स्वयं सेवकों को सम्मानित करते हुए
एसपी विनोद धीमान ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस की ओर से 18 ट्रैफिक वालंटियर्स तैनात किए गए। इन वालंटियर्स ने ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, 18 वॉलंटियर्स में से 4 को टीटीआर बरोटीवाला और 14 को बद्दी क्षेत्र में तैनात किया गया था। सभी वालंटियर्स ने व्यस्त समय के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण, जाम की स्थिति से निपटने तथा वाहनों की आवाजाही सुचारू रखने में पुलिस बल का पूर्ण सहयोग किया। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान विनोद धीमान ने सभी वालंटियर्स की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। एसपी ने 18 वालंटियर्स को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।