शहर अब एलईडी की रोशनी से जगमगाएगा। पंद्रह वार्डों में 175 एलीईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके तहत नगर परिषद सोलन की ओर से वार्ड नंबर छह से 40 वाट की एलईडी लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस लाइट की खास बात यह है कि इससे बिजली का खर्चा भी कम होगा वहीं उत्पाती बंदर भी इन लाइटों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते है।
यह लाइटें शीशे से पूरी कवर है और इसके ऊपर विशेष प्रकार की कांटेदार तारे लगाई गई है जिससे बंदर इन पर उछल-कूद नहीं कर सकते है। इसकी रोशनी भी आम लाइटों से अधिक है। वार्ड नंबर छह की पार्षद सत्या वर्मा ने वार्ड में लग रही लाइटों का निरीक्षण किया। नप अधिकारियों का कहना है कि एलईडी लाइटें लगाने का कार्य वार्ड छह से शुरू किया गया है।
नगर परिषद की ओर से लगाई अधिकतर लाइटें खराब हो गई है तो कुछ लाइटें बंदरों ने तोड़ दी है। इस कारण लोगों को रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह लाइटें बहुत खर्चीली भी जहां इसके लिए हाइवोल्टेज की आवश्यकता होती है।
इसमें लगने वाली ट्यूब भी जल्द ही खराब हो जाती है, लेकिन अब एलईडी लाइटों से बिजली की खपत भी कम होगी और इसमें लगने वाले बल्ब भी काफी समय तक चलते हैं। नप अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में इस प्राकर की एलईडी लाइटे लगाई जा रही हैं। इसमें सबसे पहले यह लाइटें वार्ड 6 में लग रही है।