फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कार्यालय के बाहर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर कार्यालय के बाहर की नारेबाजी
विज्ञापन

अर्की में बीएसएनएल कर्मचारियों ने किया देशव्यापी हड़ताल का समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। भारत दूर संचार निगम की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के चलते सोमवार को बीएसएनएल अर्की के कर्मचारी-अधिकारी भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने बीएसएनएल कार्यालय के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। बीएसएनएल अधिकारी राजेंद्र सुमन ने बताया कि पुलवामा हमले के कारण जम्मू कश्मीर को छोड़कर पूरे देश के बीएसएनएल की सभी यूनियनें और संघों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि तीसरा पे रिवीजन लागू करना, बीएसएनएल को फोरजी स्पेक्ट्रम अलॉट करना, पेंशन रिवीजन तथा बीएसएनएल के पुनरुद्धार के लिए कदम उठाना आदि मुख्य मांगें हैं। बीएसएनएल कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने निजी कंपनियों को तो फोरजी स्पेक्ट्रम अलॉट किया जबकि बीएसएनएल को इससे वंचित रखा। इस कारण बीएसएनएल को निजी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने में दिक्कत आ रही है। इस अवसर पर अर्की बीएसएनएल के सभी यूनियनों से संबद्ध कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें