फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा में नकल की रोकथाम के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में नकल रोकने के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

छात्र स्कूल कुनिहार में एसएमसी की ओर से बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार(सोलन)। रावमापा छात्र कुनिहार में सोमवार को एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलवामा में शहादत देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इसमें विद्यालय को अटल आदर्श केंद्र विद्यालय का दर्जा देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विशेष धन्यवाद एसएमसी और विद्यालय परिवार ने किया। वार्षिक परीक्षा से पूर्व विद्यालय के शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों की सत्र 2018-19 के पाठ्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। विद्यालय प्रधानाचार्य जगदीश नेगी ने वार्षिक परीक्षा के दौरान नकल की रोकथाम के लिए परीक्षा हॉल में कैमरे लगवाए हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय की कई समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश नेगी, गोपाल चंद, अनिल कुमार, वीना देवी, पवना देवी, माला, सविता, रीना, जयंती शर्मा, मीना कुमारी, भूपेंद्र कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें