फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना प्रमुख सम्मेलन से एनएच जाम, हाईवे पर रेंगती रहीं पर्यटकों की गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। पुलिस मैदान सोलन में बीजेपी के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर कालका-शिमला एनएच जाम रहा। यह स्थिति सुबह से शाम तक बनी रही। क्रिसमस को लेकर पर्यटक नगरी शिमला, चायल, कसौली व अन्य क्षेत्र के लिए आ रहे बाहरी राज्यों के पर्यटकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, सोलन शहर में जाम की स्थिति बनी रही लेकिन कालका-शिमला एनएच पर सलोगड़ा, ब्रूरी, बाईपास, बड़ोग सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों को जाम से भारी परेशानी झेलनी पड़ी। एनएच पर जगह-जगह पुलिस प्रशासन ने जवानों की तैनाती की थी लेकिन पर्यटकों सहित पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए वाहनों की अधिक संख्या होने से बाहरी राज्यों के लोग सुबह से शाम तक जाम में फंसते रहे। इस कारण उन्हे ंखासी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा शहर में मालरोड को वन वे करने के बाद शहर के लोगों को ऑटो की सुविधा नहीं मिल सकी।
पुलिस ने संभाली सोलन शहर में यातायात व्यवस्था
भाजपा के पन्ना प्रमुख में करीब 25 हजार से ज्यादा लोगों को संभालने में पुलिस को खूब पसीना बहाना पड़ा। पुख्ता बंदोबस्त और सटीक प्लानिंग से लंबे जाम की समस्या पेश नहीं आई। हालांकि वाहनों की संख्या बढ़ जाने की वजह से यातायात जरूर धीमी गति से चला लेकिन यात्री दोतरफा जाम में नहीं फंसे। पुलिस ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को मालरोड जबकि शिमला जाने वाले वाहनों को नेशनल हाईवे से मोड़ दिया था। पन्ना प्रमुखों को लेकर सोलन पहुंचने वाली बसों को भी चंबाघाट में ही कार्यकर्ताओं को उतारने के निर्देश दिए थे। इस वजह से यहां से यात्रियों को कार्यक्रम स्थल तक पैदल ही जाना पड़ा। ट्रैफिक बदलाव से शहर के माल रोड को वन वे करने के बाद शहर में जाम की स्थिति ज्यादा नहीं रही।
विज्ञापन

शहर में नहीं मिली ऑटो की सुविधा
चंबाघाट-बाईपास मार्ग वाया माल रोड को प्रशासन की ओर से वन वे कर दिया था। इसके चलते ऑटो चालकों ने ऑटो को बंद चलाना बंद ही कर दिया था। चंबाघाट से ऑटो लेकर पुराने बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद ऑटो चालक ओल्ड बस स्टैंड से वापिस नहीं जा सकता था, इसमें उसे वापिस जाने के लिए पहले बाईपास जाना पड़ेगा और वहां से उसे चंबाघाट पहुंचना पड़ रहा था। जो ऑटो के लिए बहुत दूर का सफर बन रहा था। इस कारण शहर में ऑटो बंद रहे। लोगों को मजबूरन पैदल बाईपास और बाईपास से ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंचना पड़ा। उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
यहां पार्क किए थे छोटे और बड़े वाहन
पन्ना प्रमुख सम्मेलन के शिमला संसदीय क्षेत्र के विभिन्न जिलों से पन्ना प्रमुखों को लेकर आई बसें सहित अन्य गाड़ियों को विभिन्न स्थानों पर खड़ा किया गया था। बड़े वाहनों, बसें, ट्रैवलरों को रबौण में खड़ा किया था। छोटी गाड़ियों को सब्जी मंडी सोलन सहित एनएच के किनारे खुले स्थान पर लगाया था। यहां पर करीब दो से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की थी।
विज्ञापन

250 पुलिस कर्मचारी थे तैनात
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त करीब 250 पुलिस कर्मियों की तैनाती की थी। इसमें पुलिस जवान बसाल हेलीपैड, बसाल मार्ग, चंबाघाट, ब्रूरी, एचआरटीसी वर्कशॉप, सब्जी मंडी, न्यू बस स्टैंड, बाईपास, माल रोड सोलन, ओल्ड बस स्टैंड, सेंट ल्यूक्स, मोहन पार्क, पुलिस मैदान सहित अन्य विभिन्न जगहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें