सोलन। मेक ए प्वाइंट संस्था ने सोशल मीडिया फेसबुक पर ऑनलाइन आयोजित सेल्फी विद सिस्टर प्रतियोगिता में सोलन की भाविता जोशी दूसरे स्थान पर रही। पहला स्थान रोहतक की सिमरन ने जीता जबकि रोहतक की ही खुशबू तीसरे स्थान पर रही। भाविता की जीत से सोलन के युवाओं में खुशी की लहर है।
प्रतियोगिता के डायरेक्टर मोनू ठाकुर ने बताया कि रक्षाबंधन पर फेसबुक पर ऑनलाइन सेल्फी विद सिस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें 500 बहन-भाइयों ने भाग लिया था। सबसे अधिक 1800 लाइक रोहतक की सिमरन को मिले। सोलन की भाविता जोशी 1700 लाइक के साथ दूसरे नंबर पर रही।