फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ विकास मंच की बैठक में उठा पेयजल व सड़कों का मुददा

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)।क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और पेयजल समस्या पर नालागढ़ विकास मंच की बैठक में सदस्यों ने नाराजगी जताई है। साथ ही प्रशासन से इन समस्याओं से जल्द राहत दिलाने की मांग की है। क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों से लोगों को हो रही परेशानियों से भी निजात दिलाने की मंच की बैठक में पुरजोर मांग की गई। एचआरटीसी के प्रस्तावित बस अड्डे का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करने का आग्रह किया गया। मंच के अध्यक्ष नरेश घई की अध्यक्षता में लोनिवि विश्राम गृह नालागढ़ में हुई इस बैठक में इन मुद्दों को जोरशोर से उठाया गया।
विज्ञापन

मंच अध्यक्ष नरेश घई ने कहा कि शहर में कई दिनों से पीने के पानी की समस्या आ रही है। अभी तो गर्मियां शुरू ही हुई हैं और पानी की किल्लत शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में यह समस्या विकराल रूप धारण कर सकती है। इसके लिए आईपीएच को पहले से ही सचेत रहने की जरूरत है। शहर में समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए नए ट्यूबवेल की आवश्यकता है। मंच यह भी मांग करता है कि शहर में बंद पड़े प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई की जाए।
शहर की जिन सड़कों और गलियों का निर्माण नप ने करवाया है वह उखड़ने लगी हैं। फ्रेंड्स कालोनी चुहूवाल की सड़क भी टूटने लगी है। प्रशासन और नगर पालिका से मांग की कि इसकी सुध ली जाए। बस अड्डे का निर्माण भी जल्द करवाया जाए क्योंकि पुराने बस अड्डे में जगह की कमी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर वक्त दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। मंच सरकार और निगम प्रबंधन से मांग करता है कि जल्द बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू किया जाए। बैठक में मंच के संरक्षक एमएल गोयल, मनोज वर्मा, मोनिका गुप्ता, लीला राणा, मीनू बस्सी, सुराज बेगम, मुश्ताक, प्रदीप बस्सी, नरेंद्र पुरी, नवदीप सूद, चमन लाल, वीरेंद्र कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नालागढ़-स्वारघाट हाईव का निर्माण जल्द कराएं
मंच अध्यक्ष नरेश घई ने कहा कि नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर धूल मिट्टी से लोग एक दशक से परेशानी झेल रहे हैं। इसका निर्माण कछुआ गति से चल रहा है। मंच सरकार और विभाग से मांग करता है कि इसका कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। नालागढ़-रामशहर, नालागढ़-ढेरोंवाल की सड़कें भी खस्ता हालत में हैं। इनकी मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें