फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की की पलोग व कुंहर पंचायत में वार्ड सदस्य के खाली पद भरना भूला निर्वाचन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अर्की (सोलन)। उपमंडल की पंचायत पलोग और कुंहर में वार्ड सदस्य का पद एक साल से खाली पड़ा है। यहां अभी तक उपचुनाव नहीं हो पाए हैं। इससे लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पलोग पंचायत का मांझू वार्ड करीब 15 महीनों से खाली हैं। लेकिन निर्वाचन विभाग ने अभी तक इन पदों को भरने के लिए कवायद शुरू नहीं की। इससे वार्ड में रह रहे लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
लोगों का कहना है कि वार्ड में सदस्यों के पद खाली होने से विकास की गति को ग्रहण लग गया है। लोगों को उनका प्रतिनिधि न मिलने से कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पलोग पंचायत के वार्ड नंबर 6 में काऊली, ब्यूली, ऊपरला काटल तथा डांगटा (मांझू) का कुछ क्षेत्र आता है। इसमें करीब 500 से ज्यादा लोग तथा 300 वोटर हैं। जानकारी के अनुसार लगभग 15 माह पहले चुने हुए वार्ड सदस्य भगवान दास ने निजी कारणों का हवाला देते हुए 2016 नवंबर माह में इस्तीफा दे दिया था। पूर्व वार्ड सदस्य ने कहा कि उन्हें भी इस बात की हैरानी हो रही है कि आज दिन तक इस वार्ड में चुनाव क्यों नहीं हुए। उन्होंने जल्दी इसलिए रिजाइन किया ताकि विधानसभा के चुनाव के साथ या उसी दौरान पंचायत वार्ड सदस्य का चुनाव हो जाता। शिक्षा विभाग में सेवाएं दे चुके तारा सिंह ने बताया कि उन्होंने इस संदर्भ में डीसी सोलन तथा निर्वाचन अधिकारी को पत्राचार तथा मेल के माध्यम से कई बार अवगत करवाया है। पूर्व जिप सदस्य शंकर लाल शर्मा, पूर्व उपप्रधान वेद प्रकाश, शमशेर सिंह चौहान, देवेंद्र शर्मा, रघुवीर सिंह चौहान, चंद्रमणि, नेम चंद शर्मा और बलिराम चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जल्दी से पंचायत के वार्ड सदस्य के चुनाव करवाए जाएं। दूसरी ओर कूंहर पंचायत की प्रधान कमलेश ने बताया कि वह पंचायत से दो बार रेजुलेशन भेज चुके हैं लेकिन निर्वाचन अधिकारी इसमें गंभीरता से कार्य नहीं कर रहे हैं। प्रधान कमलेश ने बताया कि कुंवर पंचायत जघून वार्ड नंबर दो के प्रेमचंद की अक्टूबर 2016 में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। इसके बाद आज दिन तक वार्ड मेंबर का पद खाली चल रहा है।
विज्ञापन


जल्द करवाए जाएंगे चुनाव : एसडीएम
कार्यवाहक एसडीएम विनीत चौहान ने कहा दोनों पंचायतों में चुनाव जल्द करवा दिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी रुके हुए कार्य तीव्र गति से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दी थी जानकारी : नेगी
खंड विकास अधिकारी जयवंती नेगी ने कहा कि पंचायतों से सूचना मिलने के बाद उसे निर्वाचन अधिकारी के सुपुर्द कर दिया था। निर्वाचन अधिकारी को पंचायत के चुनाव संबंधित जानकारी समय पर दे दी थी। आचार संहिता और दूसरे कारणों की वजह से चुनाव करवाने में विलंब हुआ है। जल्द ही चुनावी प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें