दाड़लाघाट (सोलन)। विद्युत बोर्ड दाड़लाघाट उपमंडल के तहत बिल जमा न करवाने वालों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बोर्ड ने उपभोक्ताओं को 29 नवंबर से पहले बिल जमा करवाने को कहा। बोर्ड ने दावा किया है कि 29 नवंबर से पूर्व सभी ग्राहकों को बिल जमा करवाने होंगे। बिल जमा न करवाने की सूरत में 29 नवंबर के बाद बिना कोई सूचना दिए बिजली काट दी जाएगी।
सहायक अभियंता देस राज शर्मा ने बताया कि दाड़लाघाट, बटेड, स्यार, बरयाली, कोटला, शावग, कराडाघाट, चंडी, कश्लोग, ग्याणा, मांगू, संघोई, पजीणा, पाटी, सेर, गलोटिया, कशयालू, खाली, कंधर, भराडीघाट, नवगांव, धुंदन और विद्युत उपमंडल दाडलाघाट के अंतर्गत अन्य सभी अनुभागों में यह निर्देश लागू होंगे। कहा कि जो भी ग्राहक बिल अदायगी समय पर नहीं करेगा उसकी बिजली काटी जाएगी और दोबारा कनेक्शन जोड़ने पर जुर्माना अदा करना होगा।
कल बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
विद्युत उपमंडल दाडलाघाट के तहत सभी अनुभागों में 27 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल 132/11 केवी सब स्टेशन दाड़लाघाट में बिजली के आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत के चलते 10 से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।