फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर अस्पताल में मुफ्त मिलेंगी 66 तरह की दवाएं

विज्ञापन
थायराइड की नकली टैबलेट बाजार में
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अल्पना ने की। एसडीएम एकता काप्टा इसमें विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने बारे जोर
विज्ञापन

दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में 66 प्रकार की जैनरिक दवाएं नियमित रूप से मुफ्त में मरीजों को दी जाएंगी। इसके अलावा बाकी दवाइयां भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएंगी। पिछले काफी समय से अस्पताल परिसर में बिना चालक के एंबुलेंस को रोगियों की सुविधा के लिए जल्द चालक की तैनाती की जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को अस्पताल की ऐंबुलेंस को भी कम दामों में उपलब्ध करवाया जा सकेगा।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अल्पना ने बताया कि अस्पताल रोड पर जल्द स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी ताकि रात के अंधेरे में लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी न हो। अस्पताल में खराब हालत में ईसीजी की मशीन को बदलकर नई मशीन खरीदकर रोगियों को टेस्ट की सुविधा दी जाएगी। अस्पताल में स्वच्छ पानी मुहैया करवाने के लिए जल्द एक्वॉगार्ड खरीदा जाएगा। बैठक में लोगों के साथ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अल्पना और एसडीएम एकता काप्टा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर अस्पताल में पिछले काफी वर्षों से चिकित्सकों को पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। अस्पताल में महिला चिकित्सक की तैनाती की भी कोशिश की जाएगी। लोगों को बेहतर सुविधाओं के लिए वेटिंग रूम के लिए बैंच आदि उपलब्ध करवाएंगे। इस मौके पर अर्जुन, दीक्षा, ओम प्रकाश पंवर, सोनू गोयल, अजय कंवर और ओम प्रकाश परिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें