फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण के लिए 24 गांवों की मिली 125 करोड़ मुआवजा राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के तहत पिंजौर-बददी-नालागढ़ फोरलेन निर्माण के लिए केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय ने 24 गांवों की मुआवजा राशि जारी कर दी है। अभी तक मात्र 8 गांवों को ही 37 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि स्पेशल लैंड एक्वीजिशन सेल के पास पहुंची थी। बद्दी से नालागढ़ तक 16 किलोमीटर मार्ग के लिए 32 गांवों का मुआवजा बनाकर केंद्र को भेजा गया था। इसकी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं।
विज्ञापन


अब इस धनराशि को हाईवे की जद में आने वाले भूमि मालिकों को औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिसके तहत वे अपने सभी दस्तावेज कंपीटेंट अथॉरिटी को जमा करेंगे। इससे मुआवजे की राशि उनके खातों में जमा हो सके। स्पेशल लैंड एक्वीजिशन सेल ने बद्दी-नालागढ़ फोरलेन की जद में आने वाले 32 गांवों के भूमि मालिकों का 124 करोड़ रुपये का मुआवजा तय किया है। यह मुआवजा राशि किरपालपुर, रखराम सिंह, डाडी भोला, खेड़ा निहला, डाडी कानियां, नालका, ढाणा, खेड़ा चक्का, बेली दयोड़, टाहलीवाला, सनेड़, बेली खोल, मानपुरा, किशनपुरा, हररायपुर, मलकूमाजरा, भुडड, केंदूवाल, मलपुर, संडोली, कल्याणपुर, सराज माजरा गुजरां, सराज माजरा लबाणा, बद्दी शीतलपुर का जारी किया गया है।

स्पेशल लैंड एक्वीजिशन यूनिट के ओएसडी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुभाष सकलानी और भू अर्जन अधिकारी रिटायर्ड तहसीलदार कुंदन सिंह लालटा ने कहा कि बद्दी-नालागढ़ फोरलेन की जद में आने वाले 24 गांवों का मुआवजा आया है।
विज्ञापन


उधर, लैंड एक्वीजिशन सेल के कंपीटेंट अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने कहा कि भूमि मालिकों के खाता नंबर, आधार नंबर, पैन कार्ड आदि विवरण लेकर उनके खातों में मुआवजे के पैसे अदा करने के लिए दस्तावेज मुहैया करवाने संबंधी निर्देश दिए गए हैं। उनके खातों में मुआवजा अदा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें