फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एक्यूप्रेशर थैरेपी शिविर का 170 लोगों ने उठाया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य मंदिर संगठन जयपुर ने कंडाघाट में लगाया निशुल्क शिविर
विज्ञापन

पैरालाइसिस, जोड़ों का दर्द, डिस्क की समस्या का किया जा रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कंडाघाट। श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा श्रीनगर कंडाघाट परिसर में आरोग्य मंदिर संगठन, जयपुर (राजस्थान) की ओर से एक्यूप्रेशर थैरेपी शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में अब तक 170 मरीजों ने उपचार करवाया है। सोमवार को 150 मरीज और मंगलवार को 20 नए मरीज शिविर में पहुंचे। शिविर में दो डॉक्टरों की देखरेख में एक्यूप्रेशर थैरेपी का उपयोग किया जा रहा है। डॉ. इशू ने बताया कि इस दौरान मरीजों की एक्सीडेंटल समस्याएं, पैरालाइसिस, जोड़ों का दर्द, डिस्क की समस्या, घुटनों का दर्द, मोटापा, सायटिक, कंधे का दर्द, थायरॉइड, शुगर और घबराहट जैसी समस्याओं का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक लाभ के लिए एक बार आने वाले मरीज को दोबारा बुलाया जा रहा है। डॉ. शैंपी वर्मा ने भी मरीजों के उपचार में योगदान दिया और सभी को शिविर में आकर लाभ उठाने की अपील की। यह शिविर 23 मई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें