फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूफी गायक सरताज व कुलदीप शर्मा के नाम रही अंतिम संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरताज और कुलदीप ने नचाए दर्शक
विज्ञापन

नालागढ़ में रेडक्रॉस मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में चले जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले की दूसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या सूफी, पंजाबी और पहाड़ी गानों से सराबोर रही। सूफी गायक सतिंद्र सरताज और नाटी रिमिक्स किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही सांस्कृतिक संध्या में दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों सहित भारी संख्या में लोगों ने शिरकत कर मेले का खूब आनंद उठाया। सूफी गायक सतिंद्र सरताज ने साईं वे साडी फरियाद तेरे ताईं, हर आदमी च होंदा है नेक इंसान, लांवा इश्क दी अंवरी उडारियां मैंनू प्यार दी चढ़ी खुमारियां आदि गीतों से सूफी व पंजाबी गीतों की झड़ी लगाकर उपस्थित लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पहाड़ी नाटी रिमिक्स किंग कुलदीप शर्मा ने पहाड़ी तरानों से उपस्थित पंडाल को झूमने पर विवश कर दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। उन्होंने मूंड ओ ऐ मिलिदिए शिमले बाजारे प्यारे रूमतिये, रोहडू़ जाणा मेरी आमिये, बाशो कांडे रे मोरो हाये इलीए मेरी, कालिये रो हांडो रे, नाको रा कोका आज कल री छोरी देओ धोखा, शिल्पा शिमला आलिये, छेलू मामा छुपिया मामा, खाणा पीणा आनंद लेणा ओ गंभरिये आदि की प्रस्तुतियों से खूब धमाल मचाया। उपमंडल रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि दो दिवसीय रेडक्रॉस मेले को पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक रोचक बनाने का प्रयास किया गया, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी पंजाबी, सूफी व पहाड़ी गीतों को पूरा अधिमान दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें