फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बशोल स्कूल में खिलाड़ी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। राजकीय प्राथमिक स्कूल बशोल में खंड एवं जिला स्तर पर विजयी रही टीम के सदस्यों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पाठशाला प्रभारी हेमशरण शर्मा ने बताया कि तीन छात्र और छात्राओं ने जिला स्तर पर खंड कंडाघाट का प्रतिनिधित्व किया। इसमें खो-खो में छात्रा टीम जिला स्तर पर प्रथम रही। इस पाठशाला से दो छात्र और दो छात्राएं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। इसका पूरा श्रेय स्कूल अध्यापक एवं प्रशिक्षक प्रदीप शर्मा को जाता है। एसएमसी एवं पाठशाला स्टाफ द्वारा चयनित हुए बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उच्च पाठशाला के मुख्य अध्यापक जेआर भारद्वाज, शेर सिंह परिहार, रामभजन, ज्ञान सिंह, संतराम, स्वरूप लाल, कृष्ण चंद, संजीव कुमार और मदन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें