फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिबिलिटी सर्वे में खरा नहीं उतरा लोदीमाजरा बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के मानपुरा से लोदीमाजरा तक बनने वाला डेढ़ किलोमीटर बाईपास मार्ग फिजिबिलिटी सर्वे में फेल हो गया है। बीबीएनडीए के माध्यम से करीब 4 करोड़ की लागत से यह मार्ग निकाला जाना था, जिससे उद्योगपतियों सहित लोगों को सीधा लाभ मिलना था, लेकिन फिजिबिलिटी सर्वे ने इस बाईपास मार्ग के निकलने की राह मुश्किल कर दी है। मानपुरा के साथ खड्ड किनारे निकलने वाले इस मार्ग पर खड्ड और बरसात में बढ़ने वाले जलस्तर ने बाधा खड़ी कर दी है। हालांकि बीबीएनडीए ने इस मार्ग को बनाने का आइडिया ही ड्रॉप कर दिया था, लेकिन फिर भी बीबीएनडीए इस बार की बरसात को देख रही है ताकि यह मालूम हो सके कि यहां जलस्तर कितना बढ़ता है। यदि भविष्य में कुछ अनुमोदन होता है या फ्लड प्रोटेक्शन वॉल सहित अन्य कुछ विकल्प निकलता है तो इस बाईपास मार्ग को निर्मित किया भी जा सकता है। बद्दी व नालागढ़ के ठीक बीच में आने वाले मानपुरा से यह मार्ग लोदीमाजरा के लिए बनाया जाना है, लेकिन अब यह मामला शिथिल पड़ता नजर आ रहा है। बाईपास उद्योग जगत और आम लोगों के लिए लाभदायक साबित होना था, लेकिन यह मार्ग फिजिबिलिटी सर्वे में ही खरा नहीं उतरा है। सीईओ बीबीएनडीए आदित्य नेगी ने कहा कि लोदीमाजरा बाईपास निर्माण के लिए करवाए गए सर्वे में यह खरा नहीं उतर पा रहा है। खड्ड के किनारे आने वाले इस मार्ग के चलते दिक्कत आ रही है, जिसमें मुख्य रूप से खड्ड का जलस्तर है। उन्होंने कहा कि बीबीएनडीए इस बार की बरसात में इसका जलस्तर जांच रहा है और यदि भविष्य में कोई सुधार की गुंजाइश होगी तो उसमें अनुमोदन करके इसे बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


बीबीएनडीए करवा रही बीबीएन का विकास
औद्योगिक हब बीबीएन में 2003 में पैकेज मिलने के बाद औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हुई है और प्रदेश सरकार उद्योगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है, जिसमें बीबीएनडीए (बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण) की स्थापना भी प्रदेश सरकार ने वर्ष 2006 में की है, जो बीबीएन के समुचित विकास में अपना भरपूर सहयोग दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें