फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में तय नहीं हो पाया अध्यक्ष, गैरहाजिर रहे छह पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़/बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के तहत आने वाली नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष पद का चयन नहीं हो पाया। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। पहले तारीखों में फंसे अध्यक्ष के चयन का मामला शनिवार को कोरम पूरा न होने की वजह से लटक गया। 9 में से महज तीन पार्षद ही चुनाव प्रक्रिया में पहुंचे। नियमों के तहत तीन चौथाई संख्या का होना अनिवार्य था। इस लिहाज से 7 पार्षदों का इस चयन प्रक्रिया में उपस्थित होना जरूरी था। लेकिन पार्षद नहीं पहुंचे और एसडीएम आशुतोष गर्ग तथा ईओ सुधीर शर्मा सहित परिषद के कर्मचारी बस इंतजार ही करते रह गए।
विज्ञापन

काफी इंतजार के बाद एसडीएम को अध्यक्ष पद के चयन के लिए 28 जून का दिन निर्धारित करना पड़ा है। आगामी तारीख के लिए अब नियमों के तहत दो तिहाई पार्षदों का होना जरूरी है। 28 जून को अगर पांच पार्षद भी पहुंचते हैं तो अध्यक्ष का चयन हो जाएगा। नालागढ़ परिषद में पांच पार्षदों ने ही पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। एसडीएम नालागढ़ द्वारा शनिवार का दिन अध्यक्ष पद के चयन के लिए तय किया था जिसमें पूर्व नप अध्यक्ष एवं पार्षद महेश गौतम, धर्मेंद्र राणा और नीरू शर्मा ही उपस्थित हुए। इन तीनों पार्षदों में से दो पुराने धड़े के जबकि एक पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में शुमार है। नालागढ़ नप का गठन 1951 में हुआ था। नगर परिषद में पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। पूर्व अध्यक्ष ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। तीन माह बाद शनिवार को अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया रखी थी लेकिन पार्षदों ने इसमें आने में रुचि नहीं दिखाई। नतीजतन अब अध्यक्ष पद का चयन आगे खिसक गया है।

इन पांच पार्षदों ने लाया है अविश्वास प्रस्ताव
नगर परिषद नालागढ़ के तहत आने वाले 9 वार्डों के तहत 5 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ नो कांफिडेंस मोशन लाया है, जिनमें वार्ड-2 से पार्षद धर्मेंद्र राणा, वार्ड-3 से पवन कुमार, वार्ड-5 से अल्का वर्मा, वार्ड-7 की पार्षद एवं मौजूदा उपाध्यक्ष सरोज शर्मा और वार्ड-9 से पार्षद मनोज वर्मा ने 27 फरवरी को जिलाधीश सोलन से भेंट की और अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। कयास लगाए जा रहे है कि इन्हीं में से एक अध्यक्ष बनेगा। इसमें पार्षद मनोज वर्मा और उपाध्यक्ष सरोज शर्मा के नामों की चर्चा पिछले कई दिनों से चली हुई है।
विज्ञापन


अब 28 को होगा चयन : एसडीएम
एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव अब 28 जून को होगा। इस निर्धारित दिन में 11 बजे से अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया आरंभ होगी। इसके बाद अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें