फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब मंडी में पूजा-अर्चना के साथ व्यापार का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। शिमला के ऊपरी क्षेत्र से परवाणू सेब मंडी में सेब, नाशपाती, प्लम की पेटियों से भरी गाड़ियां सेब मंडी पहुंचीं जिससे पिछले 10 महीने से बंद पड़ी मंडी में एक बार फिर से रौनक लौटने लगी है। शनिवार सुबह सेब मंडी में करीब 15 पिकअप गाड़ियां सेब, नाशपाती, प्लम की पेटियां लेकर पहुंचीं।

इसके बाद मौजूद व्यापारियों ने पूजा-अर्चना के साथ अपना व्यापार शुरू कर दिया है। व्यापारी हनी ने बताया कि शनिवार को शिमला के ऊपरी इलाके करसोग, कुमारसेन, चौपाल, कराड़ और कोटगढ़ के किसान टाइडमैन, रेड जोन किस्म के सेब, नाशपाती व प्लम की खेप लेकर पहुंची। इसके बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं जिसमें सेब का रेट 800 से 1500 रुपये, नाशपाती भी 800 से 1500 रुपये की दर से बेची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेब खरीदने के लिए व्यापारी केरला राज्य, नागपुर, पानीपत, मुंबई, पुडुचेरी सहित अन्य राज्यों से पहुंचना शुरू हो गए हैं। शनिवार को मंडी में करीब 1000 पेटी में टाइडमेन, रेड जोन, नाशपाती और प्लम की खेप पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें