फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं को ण्क साथ थमाया जा रहा पांच महीने का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। विद्युत बोर्ड कुनिहार क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पांच महीनों के बाद बिल एक साथ थमा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में खासा रोष है। कुनिहार विकास सभा के अध्यक्ष धनीराम तनवर, भागमल पंवर, दीपराम ठाकुर, विनोद जोशी, संतराम, देवीराम, मोहन सिंह, प्रेमराज, प्रेम राजपूत ने कहा कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पांच महीनों के बिजली बिल थमाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिसमें कई लोगों का बिजली का बिल पांच हजार से लेकर दस हजार तक आ रहे हैं। इतनी बड़ी रकम का एक मुश्त भुगतान करना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। कुनिहार विकास सभा के अध्यक्ष धनीराम तनवर ने कहा कि पहले भी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता से मिलकर इस बारे में बताया था। सभा ने विद्युत बोर्ड से दो माह बाद बिजली बिल देने की मांग की है। सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल कुनिहार विकास ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं को चार महीनों के बिल दिया गया है। कर्मचारियों की कमी से समस्या पेश आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें