फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में विद्यार्थियों को मिला भविष्य ज्योति सम्मान, समारोह में 50 हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनत का इनाम पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
विज्ञापन

सोलन में अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूूरो
सोलन। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह-2019 का आयोजन मंगलवार को सोलन के बीएल पब्लिक स्कूल शामती में किया गया। इस मौके पर करीब 50 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सुबह साढ़े नौ बजे से ही विद्यार्थी और उनके अभिभावक स्कूल पहुंचना शुरू हो गए थे। समारोह में एसडीएम रोहित राठौर बतौर मुख्यातिथि, जबकि व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सम्मान समारोह में निजी स्कूल के विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के छात्रों को कड़ी टक्कर देते नजर आए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एसडीएम रोहित राठौर और व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
दुनिया में असंभव कुछ नहीं : रोहित
एसडीएम रोहित राठौर ने कहा कि बच्चों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने होंगे और प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की नींव रखी होगी। दुनिया में असंभव जैसा कुछ नहीं होता। सही और समयबद्ध मेहनत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। कहा कि अमर उजाला ने समारोह के आयोजन से बच्चों को नया रास्ता दिखाया है।
विज्ञापन

नशे का पता चलते ही पुलिस को बताएं : गुप्ता
व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बच्चों को सजग रहना होगा। नशे के सौदागर शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे को यदि पड़ोस में कोई नशा करता दिखता है तो इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन

इन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनोट की नेहा, राजकीय उच्च पाठशाला गलानग की आंचल, रावमापा मंझोल की मानसी व सिया, रावमापा नालागढ़ से उरवशी, अर्की से माही, सेंटल्यूक्स स्कूल सोलन से यशवर्धन, अर्की स्कूल से अंकिता, गीता आदर्श स्कूल से शुभम, शाहना खान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देवठी से यमन शर्मा, वर्षा ठाकुर, अंजलि, विशाली, स्मृति ठाकुर, प्रियंका, एसवीएन स्कूल कुनिहार से अंजलि, छात्रा स्कूल नालागढ़ से भुवनेश, बीएल स्कूल शामती से सागरिका, भूमति स्कूल से वरतिका, दीपिका, बीएल स्कूल शामती की श्रुति गोयल, गीता आदर्श स्कूल सोलन से वैभव, सिमरन, अर्की स्कूल से विभा, बीएल स्कूल शामती से तमनप्रीत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुग्गाघाट से प्रज्जवल, अंजलि, बीएल शामती से सुरभी, बीएल स्कूल माल रोड से मुस्कान, अक्षिता, शारदुल, लक्षिता शर्मा, पूजा शर्मा, कामना, सोनिया रघुवंशी, सपना, शहनाज अख्तर, सृष्टि गर्ग, ग्रीन फील्ड स्कूल कुनिहार की जेसमिन, लडोग स्कूल की नेहा तनवर समेत अन्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें