फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सोनू ने चंडीगढ़ के रिंकू पहलवान को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सोनू ने चंडीगढ़ के रिंकू को हराया
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। कुनिहार तालाब पर दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बारिश के बावजूद लोगों ने दंगल का आनंद लिया। इसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के 101 पहलवानों ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार मानसून की बौछारों से जहां मौसम सुहावना बना हुआ था, वहीं दंगल आयोजक समिति ने महाराजा पदम सिंह मेमोरियल स्टेडियम के हाल में गद्दों पर कुश्ती प्रतियोगिता करवा कर कुश्ती प्रेमियों का दिल जीत लिया। कुनिहार क्षेत्र में पहली मर्तबा मौसम के दखल के बावजूद गद्दों पर दंगल प्रतियोगिता करवाई गई। दंगल में प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू सहित कई राज्यों के नामी पहलवान पहुंचे। करीब डेढ़ लाख की राशि की इस प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाया। दिल्ली के सोनू पहलवान ने चंडीगढ़ के रिंकू पहलवान को मात देकर माली का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, सोनू पहलवान को आयोजक समिति की ओर से 21 हजार नकद और उप विजेता रिंकू को 10 हजार की राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें