अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ कॉलेज में प्रथम वर्ष के प्रवेश में 503 विद्यार्थियों ने फॉर्म जमा करवाए हैं। प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मंगलवार को पहली मेरिट सूची चस्पां कर दी जाएगी। द्वितीय वर्ष व पंचम सेमेस्टर में 622 विद्यार्थियों ने रोल ऑन एडमिशन के तहत प्रवेश लिया है। 18 जून से शुरू हुए प्रवेश को लेकर प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए 24 जून तक फॉर्म जमा करवाने की तिथि रखी थी।
इसके तहत नालागढ़ कॉलेज में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए 503 विद्यार्थियों ने अपने फॉर्म जमा करवा दिए हैं। मंगलवार को पहली मेरिट सूची प्रदर्शित कर दी जाएगी जबकि बुधवार को दूसरी सूची जारी होगी। द्वितीय वर्ष और पांचवें सेमेस्टर में 622 विद्यार्थियों ने प्रवेश हासिल कर लिया है। नालागढ़ कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए विद्यार्थी फार्म लेकर जमा कर दिए हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष के अलावा बीए, बीएससी, बीकॉम पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश लेने में जुटे हुए हैं।
बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए बीएससी प्रथम वर्ष में 168, बीए में 171 व बीकॉम में 158 विद्यार्थियों ने अपने फॉर्म महाविद्यालय में जमा करवा दिए हैं। कुल 503 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों के तहत प्रवेश के लिए आवेदन किया है। प्रथम वर्ष की 25 व 26 जून को मेरिट सूची प्रदर्शित कर दी जाएगी और मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 27 से 29 जून तक फीस जमा करनी होगी। फीस जमा न करने की सूरत में वेटिंग लिस्ट वाले विद्यार्थी को अवसर मिलेगा।
रोल ऑन एडमिशन के तहत द्वितीय वर्ष व पांचवें सेमेस्टर में 622 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। इसमें द्वितीय वर्ष में 188 में बीएससी द्वितीय वर्ष में 72, बीए में 69 व बीकॉम में 47 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है जबकि पांचवें सेमेस्टर में 434 में से बीएससी में 156, बीए में 168 व बीकॉम में 110 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बीएस राठौर ने बताया कि प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए 503 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। मंगलवार को पहली मेरिट सूची लगा दी जाएगी जबकि बुधवार को दूसरी सूची प्रदर्शित होगी। द्वितीय वर्ष व पंचम सेमेस्टर में रोल ऑन एडमिशन के तहत 622 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।