फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूलिनी मेले के आखिरी दिन खरीदारी करने को जमकर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। शूलिनी मेले के अंतिम दिन स्थानीय और बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ मेला देखने के लिए उमड़ पड़ी। इससे सोलन शहर में रौनक का आलम बना रहा। शहर के मुख्य द्वारा से लेकर मालरोड, राजगढ़ मार्ग और मेला स्थल ठोडो ग्राउंड में सजी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। झूलों पर झूलकर बच्चों और युवाओं ने खूब मनोरंजन किया।

स्टॉलों पर बच्चों, महिलाओं और यहां तक की बुजुर्गों ने खाद्य पदार्थों का स्वाद चखा। मेले के दौरान शहर में जगह-जगह कड़ी-चावल, राजमा-चावल, हलवा-पूरी, कुल्फी, समोसे के भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रौनक का आलम देखते ही बन रहा था। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। मेले में विशाल दंगल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें हिमाचल, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा से आए पहलवानों ने भाग लिया। इस दौरान मैदान में नौणी विश्वविद्यालय, उद्यान विभाग, हिमाचल प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, आईटीआई, जिला उद्योग केंद्र, कृषि विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रदर्शनी में लोगों को जानकारी देने के साथ विभाग की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस प्रदर्शनी में कृषि विभाग के स्टॉल पर किसानों को जीरो बजट पर नेचुरल फार्मिंग करने के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई। साथ ही, केमिकल, फर्टिलाइजर इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें