फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्ड्रन पार्क में इकट्ठे होकर फीस वृद्धि का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। शहर के एक प्रमुख निजी स्कूल के खिलाफ अभिभावकों ने फिर मोर्चा खोल दिया है। यह मोर्चा धीरे-धीरे आंदोलन का रूप लेने लगा है। रविवार को शहर के एमआरडीएवी के खिलाफ अभिभावक लामबंद हो गए हैं। इसमें करीब 100 अभिभावकों ने स्कूल में बढ़ाई फीस व अन्य फैसलों का पुरजोर विरोध किया। वहीं, शिक्षा निदेशालय के स्कूल में पीटीए बनाने के निर्देश के बाद भी पीटीए का गठन न करने पर रोष जताया।

अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के नाम पर पैसे वसूल करते हैं जो सुविधाएं छात्रों को दी ही नहीं जातीं। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल प्रशासन से संबंधित मांगों को लेकर अभिभावक संघ स्कूल प्रबंधन से 15 जून को मिलेगा। इस दौरान उनकी समस्या का हल नहीं किया गया तो अभिभावक 26 जून को अपने बच्चों का स्कूल से बाईकाट करवाएंगे।
विज्ञापन


15 जून को स्कूल प्रबंधन से मिलेंगे अभिभावक
अभिभावक कमेटी के प्रधान तेजेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में अभी तक न तो पीटीए का गठन किया गया है, और न ही बढ़ाई फीस के निर्णय को वापिस लिया गया है। इस पर स्कूल प्रबंधन से अभिभावक बात कर चुके हैं लेकिन कोई स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा। इसको लेकर अभिभावकों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को भी सूचित किया है। अब 15 जून को अभिभावक स्कूल प्रबंधन से मिलने के लिए जा रहे हैं। यदि बढ़ाई फीस कम करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो 26 जून को बच्चों को स्कूल से बाईकाट करवाया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा उपनिदेशक सोलन योगेंद्र मखैक ने बताया कि कुछ अभिभावक स्कूल की समस्या को लेकर उनसे मिले थे। उन्होंने स्कूल को निर्देश भी दिए हैं कि स्कूल में पीटीए का गठन किया जाए। यदि स्कूल में पीटीए को गठित नहीं की गई है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पीटीए का गठन प्रिंसिपल के बिना भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें