फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में बीएसएनएल की 3 घंटे बाधित रहे इंटरनेट सेवाएं लैंडलाईन भी रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में बीएसएनएल की सेवाएं रहीं तीन घंटे बाधित
विज्ञापन

इंटरनेट सेवाएं और लैंडलाइन भी रहे बंद, एनटीआर केबल कटने से आई दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नॉर्थ टेलीकॉम रिजन की ऑप्टिकल फाइबर केबल कटने से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की दूरसंचार सेवाएं तीन घंटे चरमरा जाने से कामकाज प्रभावित हुआ। बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाओं और लैंडलाइन सेवाएं बाधित होने से सरकारी कार्यालयों सहित बैंकों के कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हुए। दोपहर बाद करीब 1:00 बजे से यह समस्या पेश आई। इसे दुरुस्त बनाने में तीन घंटे से अधिक का समय लग गया। दोपहर बाद प्रभावित रहीं सेवाओं को शाम को दुरुस्त बनाया गया। करीब तीन घंटे तक लोगों को लैंडलाइन और इंटरनेट सेवाओं से महरूम रहना पड़ा। दोपहर एक बजे के बाद अचानक इंटरनेट और लैंडलाइन फोन की सेवाएं बंद हो गईं और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित होने से कामकाज प्रभावित रहा।
दूरसंचार निगम के मुताबिक परवाणू धर्मपुर मार्ग और रामशहर नालागढ़ मार्ग पर दो जगहों में ओएफसी कट जाने के कारण यह समस्या पेश आई। एसडीएम कार्यालय में लाइसेंस व वाहनों के दस्तावेज आदि बनाने का काम प्रभावित हुआ। बैंकों में कोई ट्रांजेक्शन नहीं हो सकी। न पैसे जमा हो सका और न ही ड्राफ्ट बन सके। बीएमओ कार्यालय से भेजी जाने वाली ऑनलाइन रिपोर्टें भी प्रभावित रहीं। स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं का कार्य भी नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजीएम ऑपरेशन एंड प्लानिंग दूरसंचार सेवाएं संजीव तोमर ने कहा कि नॉर्थ टेलीकॉम रिजन की ऑप्टिकल फाइबर कटने से यह समस्या पेश आई है। परवाणू, धर्मपुर और रामशहर-नालागढ़ मार्ग पर दो स्थानों में ओएफसी कटने से कनेक्टिविटी टूट गई है। इंटरनेट और लैंडलाइन सेवाओं को सुचारु बना दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें