फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.33 करोड़ की पॉकेटस योजना से नहीं रहेगी लो वोल्टेज

विज्ञापन
विज्ञापन
5.33 करोड़ की पॉकेट योजना से दूर होगी लो वोल्टेज
विज्ञापन

नालागढ़ के 36 गांवों को मिलेगा लाभ, 21 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे, एचटी-एलटी लाइनें भी डलेंगी
मिल चुकी है सैद्धांतिक मंजूरी, अनुमति मिलते ही लगेंगे टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। अब विद्युत उपभोक्ताओं की लो वोल्टेज की समस्या का 5.33 करोड़ से स्थायी समाधान होगा। विद्युत बोर्ड ने उपमंडल के ऐसे 36 गांवों को सूचीबद्ध कर लिया है जहां समस्या का समाधान होगा। इसके लिए लो वोल्टेज पॉकेट योजना के तहत 5,32,70,000 रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। इसकी परमिशन मिलते ही इस कार्य के टेंडर लगा दिए जाएंगे। इस योजना से उपमंडल के तहत आने वाले तीन दर्जन गांवों के लोगों की लो वोल्टेज जैसी समस्या दूर होगी। योजना के लिए सरकार ने स्थान देखने के लिए कहा था। विद्युत उपमंडल नालागढ़ के तहत नंड व रामशहर सहित सब डिवीजन-1 के ग्रामीण क्षेत्रों के 36 गांवों में यह संभावनाएं तलाशी है। इनमें कोहू, पोखरी, जागली, कूनप्लेट, लूणस, बैहली, थलोटी, चानण, त्यामू, रंगूवाल, कंगनवाल, गरजेवाल आदि गांव शामिल हैं। विद्युत बोर्ड के मुताबिक इन गांवों में इस योजना के तहत 21 नए ट्रांसफार्मर स्थापित होंगे। जरूरत के हिसाब से यहां एचटी-एलटी लाइनें डाली जाएंगी।
करोड़ों रुपये की अन्य योजनाओं पर हो रहा काम
विद्युत बोर्ड नालागढ़ के तहत क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को अधिक मजबूत और सुदृढ़ बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इनमें कैपेक्स योजना, आईपीडीएस, दीनदयाल उपाध्याय सहित लो वोल्टेज पॉकेटस योजना शामिल हैं। 3.43 करोड़ रुपये की कैपेक्स योजना के अंतर्गत 26 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे जबकि 21 ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा 10 किलोमीटर हाई टेंशन जबकि 8.55 किलोमीटर लो टेंशन तारों को अपग्रेड किया जाएगा। वहीं आवश्यकतानुसार एचटी-एलटी लाइनें बिछाई जाएंगी। शहरी क्षेत्र में 3.41 करोड़ की इंटीग्रेटिड पावर डेवलपमेंट स्कीम से शहर का विद्युत सिस्टम अपग्रेड होना शुरू हो गया है। इसके तहत विद्युत तारों का अपग्रेडशन हो रहा है, वहीं सरकारी कार्यालय भी सोलर सिस्टम से जगमगा रहे हैं। योजना के तहत 29 नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित होंगे, वहीं 18 पुराने ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 2.11 करोड़ की दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत नालागढ़ हलके के ग्रामीण क्षेत्रों 11 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। हाई टेंशन और लो टेंशन तारों सहित थ्री फेस की लाइनों को लगाया जाएगा। इस योजना में 18 बीपीएल परिवारों को कनेक्शन भी दिए जाएंगे। इसकी लाइन का खर्च इस योजना के तहत उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर लगाकर हो जाएगा कार्य शुरू
एक्सईएन विद्युत बोर्ड नालागढ़ अमित गुप्ता ने कहा कि विद्युत बोर्ड की ओर से कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में लो वोल्टेज पॉकेट योजना के तहत 5.33 करोड़ की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। परमिशन मिलते ही इसका टेंडर लगाकर कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य योजनाओं पर कार्य चला हुआ है। इन सभी योजनाओं के बनने से उपभोक्ताओं की विद्युत समस्या का पूरी तरह से समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें