फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नप की ढील के चलते सोलन शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम को झटका, गृह मालिकों का शुल्क देने से इंकार
विज्ञापन

फिर से महिलाओं को जिम्मेवारी सौंपने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की मुहिम पैसों के फेर में फेल हो गई। नगर परिषद की ढील के चलते कई गृह मालिकों ने डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना का शुल्क देने से इंकार कर दिया है। दूसरी तरफ जिन ठेकेदारों के कंधों पर इस अभियान की नींव रखी थी उन्होंने इस योजना को आउटसोर्स कर ऐसे हाथों में सौंपा जो कर्मचारियों का पैसा लेकर गायब हो गए।
अब नगर परिषद इस शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का जिम्मा महिलाओं को सौंप रही है। फरवरी माह की पहली तारीख से इस योजना को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह संचालित करेंगे। इसमें प्रत्येक वार्ड से 7 से 8 सदस्य होगें। इसकी अध्यक्षता संबंधित वार्ड का पार्षद करेगा। एक अन्य समूह का प्रधान भी इसमें शामिल रहेगा। इनकी देखरेख में कार्य किया जाएगा। हालांकि एक बार पहले भी महिलाओं को यह जिम्मेवारी सौंपी थी लेकिन यह मुहिम फेल हो गई थी।
विज्ञापन

शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए नगर परिषद द्वारा ठेकेदारों के कंधों पर रखकर शुरू की गई डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना अब फ्लाप होती नजर आ रही है। कुल 15 वार्डों में से अधिकांश वार्डों में ठेकेदारों को घरों से कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारी नहीं मिल रहे। लेकिन अब नगर परिषद द्वारा घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने की इस योजना को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जा रहा है। इस योजना में सरकार और निजी क्षेत्र दोनों आएंगे। इसके तहत सभी वार्डों में सात से आठ लोगों का समूह बनाया जाएगा। इसकी अध्यक्षता संबंधित वार्ड का पार्षद करेगा। समूह का भी अपना एक प्रधान होगा। यह मिलकर अपने क्षेत्र में कर्मचारी की तैनाती करेगा। कूड़ा एकत्रीकरण से इकट्ठा हुई फीस से कर्मचारी को उसकी दिहाड़ी के हिसाब से अदायगी होगी। यह योजना पहली फरवरी से लागू होगी। यदि इसमें कूड़ा एकत्रित करने को लेकर कोई शिकायत आती है तो इसकी सारी जिम्मेवारी वार्ड पार्षद सहित स्वयं सहायता समूह की होगी।
विज्ञापन


पहली फरवरी से होगी नई मुहिम शुरू
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि ठेकेदारों से शहर में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने का कार्य वापस लिया जा रहा है। अब शहर में कूड़ा एकत्रित करने के लिए सभी वार्डों में एक समूह बनाया जाएगा। इसका अध्यक्ष संबंधित वार्ड के अध्यक्ष को बनाया जाएगा। इनका संबंधित वार्ड में कूड़ा एकत्रित करवाने का जिम्मा होगा। इसे पहली फरवरी से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें