फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथिक चिकित्सकों के खाली पद भरे सरकार

विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोलन। होम्योपैथी चिकित्सक संघ ने प्रदेश में डॉक्टरों की भर्ती करने की मांग की है। होम्योपैथिक चिकित्सक संघ ने उन्हें आयुर्वेद विभाग के बराबर दर्जा देने की वकालत की है। मंगलवार को संघ के पदाधिकारी सोलन में सांसद वीरेंद्र कश्यप से मिले। इस मौके पर संघ के महासचिव अवनीश कुमार ने बताया कि करीब बीस सालों से होम्योपैथिक चिकित्सकों के पद सृजित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

लाखों रुपये खर्च कर डिग्री लेने वाले डॉक्टर बेरोजगार हैं। केंद्र सरकार से आयूष योजना के तहत आ रहे बजट में से भी होम्योपैथिक चिकित्सकों को कोई लाभ नहीं मिला है। राज्य सरकार ने होम्योपैथी को मान्यता दे रखी है और हर साल करीब 50 चिकित्सक इस पद्धति के माध्यम से डॉक्टर बनकर निकल रहे हैं। प्रदेशभर में इस समय 600 होम्योपैथिक चिकित्सक बेरोजगार हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेशभर में होम्योपैथिक डॉक्टरों की सिर्फ 14 पद हैं जबकि 1200 के करीब आयुर्वेदिक सेंटर सरकार चला रही है। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने चिकित्सक संघ को आश्वासन दिया है कि आयूष मंत्रालय और प्रदेश सरकार के समक्ष होम्योपैथिक डॉक्टरों का मुद्दा उठाएंगे। इस मौके पर अवनीश कुमार के अलावा अध्यक्ष डॉ. विनय मसंद, डॉ. विनोद नेगी, पंकज सोनी, आर कौशल, विवेक परमार और राज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें