फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोटला पंचायत के 1500 लोगों को घर द्वार पर मिलेगा राशन, नए डिपो का उद्घाटन

Sat, 08 Aug 2026 10:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(सोलन)।

सार

द कंडा बहुउद्देशीय सहकारिता सभा धर्मपुर के सौजन्य से शुक्रवार को एक नए राशन डिपो का उद्घाटन किया गया। इससे पहले इन लोगों को राशन लेने के लिए धर्मपुर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी।
विज्ञापन
कोटला पंचायत में उचित मुल्य की राशन की दुकान का उदघाटन करते हुए। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटला पंचायत के करीब 1500 लोगों को अब घर द्वार पर उचित मूल्य का राशन मिलेगा। द कंडा बहुउद्देशीय सहकारिता सभा धर्मपुर के सौजन्य से शुक्रवार को एक नए राशन डिपो का उद्घाटन किया गया। इससे पहले इन लोगों को राशन लेने के लिए धर्मपुर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। कोटला पंचायत के उप प्रधान भूमि दत्त शर्मा ने इस उचित मूल्य के राशन डिपो का उद्घाटन किया। इस सुविधा से पंचायत के लगभग 1500 लोग लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


काणो, आंजी, ध्याडी, कोटला, क्यार, डगरोह, बारड, ठां, दमोडी, भालो और दांवला गांव के लोग इसमें शामिल हैं। पहले इन ग्रामीणों को राशन लेने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता था। उन्हें धर्मपुर स्थित राशन की दुकान तक जाने में भी असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब यह नई व्यवस्था उनकी इस परेशानी को दूर करेगी। कंडा सहकारी सभा धर्मपुर के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि इस नए राशन डिपो के खुलने से कोटला पंचायत के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। उन्हें अब राशन के लिए दूर धर्मपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें