दून के पट्टा में बीडीसी सदस्य शपथ समारोह के बाद दून के विधायक के साथ- स्रोत-विभाग।
एसडीएम संजीव धीमान ने दिलाई सभी सदस्यों को शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। विकास खंड पट्टा के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा में आयोजित समारोह में पंचायत समिति के 15 सदस्यों ने पद, गोपनीयता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ ली।
उपमंडलाधिकारी डॉ. संजीव धीमान ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ के बाद विधायक राम कुमार चौधरी ने निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे पंचायत समिति क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और सुशासन के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करेंगे। पंचायत समिति ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
खंड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह ने प्रशासन एवं पंचायत समिति के मध्य बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह में लगभग 60 से 70 समर्थकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर नवनिर्वाचित सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।