कंडाघाट(सोलन)। उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डॉ. संजीव धीमान ने खंड विकास समिति कंडाघाट के सभी 15 नव निर्वाचित सदस्यों और विकास खंड कंडाघाट की सभी 26 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और उप प्रधानों को शपथ दिलाई।
खंड विकास समिति कंडाघाट के 15 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। सभी 26 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और उप प्रधानों को शपथ दिलाई। उपमंडलाधिकारी डॉ. संजीव धीमान ने कहा कि लोकतंत्र की महत्वपूर्ण इकाई पंचायती राज संस्थाओं के लिए चुने गए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विकास को नए आयाम देंगे। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी के सहयोग से विकास की परिकल्पना को साकार करने में योगदान देना होगा।
इस मौके पर डॉ. राजेश कश्यप, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, जिला भाजपा महासचिव नंदराम कश्यप, जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुरविंद्र, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट एचसी शर्मा मौजूद रहे।