फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन अस्पताल में दो स्वाइन फ्लू रोगी, बीमारी के बाद हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन अस्पताल में दो स्वाइन फ्लू रोगी, बीमारी के बाद हुई पहचान
विज्ञापन

जिले में अब तक सामने आ चुके हैं 28 मामले, धर्मपुर और नौणी भेजी टीम
अब तक दो मरीजों की हो चुकी है मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिले में स्वाइन फ्लू थमने का नाम नहीं ले रहा है। नौणी और धर्मपुर से स्वाइन फ्लू से संभावित दो और मरीजों में स्वाइन फ्लू का वायरस पाया है। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि ये मरीज अस्पताल में उपचाराधीन नहीं हैं। शुक्रवार को रिपोर्ट आने के बाद इनमें स्वाइन फ्लू के लक्षणों की पुष्टि हुई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने दोनों ही स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को रवाना कर दिया है। इनके परिवार और नजदीकी रिश्तेदारों में स्वाइन फ्लू के लक्षणों की जांच करेगी। यदि स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए तो दवाई दी जाएगी। यदि अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अभी तक जिला में 28 मामले सामने आए हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है। पहले दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल में स्वाइन फ्लू से संभावित दो और मरीजों को लाया गया। उनके सैंपल कसौली लैब भेजा गया है। क्षेत्रीय अस्पताल में टेमी फ्लू दवाई, सिरप और कैप्सूल का स्टाक उपलब्ध है। सभी ब्लॉकों में दवाइयां भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

दो और मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव : गुप्ता
जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को नौणी और धर्मपुर से दो और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ही मरीजों में स्वाइन फ्लू का वायरस मिला है जिन्हें दवा दी गई है। बताया कि दोनों ही स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें