अर्की में पहले दिन खोखो, वॉलीबाल के अहम मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की के चौगान में रविवार को खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में कबड्डी के मैच में दभोटा ने सरयांज को हारकर दूसरे चरण में प्रवेश पा लिया है। इसी दौरान अन्य मैच में सारमा ने बरोटीवाला, करोग ने भराड़ीघाट, ढोल का जुब्बड़ ने खाली को, कुंडलू ने गोयला और चंडी ने बरोटीवाला स्कूल को हराकर अगले मैचों में प्रवेश किया। खोखो प्रतियोगिता में धुंदन ने सोलन, कंडाघाट ने हनुमान बड़ोग, घनागुघाट ने चंडी, दाड़लाघाट ने कूंडलु, बरोटीवाला ने नौणी, दयोठी ने कोटबेजा तथा भूमति ने परोही को हराकर अगले राउंड में प्रवेश पा लिया है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा अर्की के अध्यक्ष योगेश गौतम विशेष तौर पर उपस्थित रहे।