बारिश ने धो डाले लोनिवि के 13.85 करोड़
सड़कों को पहुंची भारी क्षति, कई मार्ग अभी तक भी पूरी तरह नहीं खुल पाए
लोनिवि नालागढ़ मंडल ने उच्चाधिकारियों को भेजी नुकसान की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश भर में बारिश से मची तबाही से नालागढ़ उपमंडल भी अछूता नहीं रहा। अकेले लोनिवि नालागढ़ मंडल के अधीन आने वाली सड़कों को बारिश ने खूब क्षति पहुंचाई। बारिश से लोनिवि को 13.85 करोड़ की चपत लग चुकी है। उपमंडल के तहत आने वाले नालागढ़, दून अज्ञैर अर्की विस क्षेत्र की लोनिवि नालागढ़ मंडल के अधीन आने वाली सड़कों इस बारिश ने खूब धो डाली। सबसे अधिक क्षति लोनिवि के मुताबिक सबसे अधिक नुकसान शिमला-कुनिहार-रामशहर-नालागढ़ मार्ग को 1.26 करोड़, निक्कूवाल मंडयारपुर नानोंवाल मार्ग को 1.50 करोड़, गोलजमाला कल्याणपुर वैद्य का जोहड़ गुज्जरहट्टी मार्ग को 97.10 लाख और कुमारहट्टी मितियां क्वारनी मार्ग को 90.70 लाख, बागवानियां सलेहड़ा मार्ग को 90.60 लाख का सर्वाधिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा शालाघाट-अर्की-कुनिहार-बरोटीवाला मार्ग को 53.85 लाख, नालागढ़-बुवासनी मार्ग को 35 लाख, झिड़ीवाला पुल से डोलां धुंधली मार्ग को 30 लाख, बरूणा-बघेरी-गड़ामौड़ा मार्ग को 28.15 लाख, बगलैहड़ रजवाती मलैहणी मार्ग को 20.38 लाख, पनोह बारियां अल्यौण मार्ग को 19.50 लाख, रामशहर चमदार लूणस मार्ग को 19.12 लाख, बद्दी-साई-रामशहर मार्ग को 17.17 लाख, लिंक रोड मैथल को 17.50 लाख, बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बाल्द पुल को 15 लाख, रामशहर सुन्ना नेरली मार्ग को 14.55 लाख, पल्ली चनोबरी वैद्य का जोहड़ मार्ग को 12.10 लाख, पंजैहरा भरतगढ़ रतयोड़ मार्ग को 11.88 लाख, मस्तानपुरा कोटला कुंडलू मार्ग को 11 लाख, नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग को 11 लाख, अभीपुर घराट गागूवाल मार्ग को 10 लाख, सोसायटी कम्यूनिटी सेंटर से खिल्लियां स्कूल तक मार्ग को 10 लाख का नुकसान हुआ है। इसके अलावा अन्य सड़कों को भी जमकर क्षति पहुंची है। इसमें 19 हजार से लेकर 8 लाख तक का नुकसान सड़कों को हुआ है।
एक्सईएन लोनिवि नालागढ़ मंडल संजीव अग्निहोत्री ने कहा कि लोनिवि नालागढ़ मंडल के तहत बारिशों से हुए नुकसान का आकलन लगाया जा चुका है। इसकी रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।