फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ अस्पताल में चिकित्सकों के पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल के 100 बेड वाले नालागढ़ अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। अस्पताल में पिछले लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट, हड्डी रोग व बाल रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त चले हुए हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ का भी यहां से तबादला हो गया है। अल्ट्रासाउंड तक के लिए लोगों व मरीजों को बाहर का रुख करना पड़ता है। करीब चार साल पहले तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य द्वारा बद्दी में आयोजित रेडक्रॉस मेले में सरकार की ओर से नालागढ़ अस्पताल में 23 चिकित्सकों के पद भरने का एलान किया गया था, लेकिन आज तक यह घोषणा परवान नहीं चढ़ सकी है। ऐसे में अस्पताल में प्रतिदिन 700 से 800 ओपीडी में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों व लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

नालागढ़ अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को लेकर कई बार आंदोलन किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में चिकित्सकों की इतनी कम संख्या बहुत ही नाकाफी है। 100 बेड वाले नालागढ़ अस्पताल में 10 चिकित्सक ही सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सकों के ओपीडी में न होने से मरीजों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
नालागढ़ विकास मंच के अध्यक्ष नरेश घई ने कहा कि नालागढ़ अस्पताल सभी के लिए नजदीक पड़ता है लेकिन अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। उन्होंने चिकित्सकों के पदों को भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि रिक्त पदों की सूचना उच्च अधिकारियों को भेजी है। उन्होंने कहा कि 100 बेड वाले अस्पताल के मुताबिक चिकित्सकों सहित स्टाफ को बढ़ाने की कई बार मांग की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चिकित्सकों के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें