फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डगशाई में छावनी प्रबंधन के खिलाफ उतरे पार्षद

विज्ञापन
Solan City
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। छावनी परिषद डगशाई के पार्षदों के एक धड़े ने छावनी बोर्ड के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। पार्षदों ने बाकायदा बैठक कर छावनी प्रशासन को आगाह किया है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह बैठक का बहिष्कार करेंगे। पार्षदों ने कहा कि बोर्ड की बैठक का एजेंडा तैयार करने में उनकी सहमति नहीं ली जाती। यही नहीं क्षेत्र में विकास कार्य भी धीमी गति से हो रहे हैं। चैरिंगक्रॉस में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता छावनी परिषद के उपाध्यक्ष चितरंजन स्याल ने की। बैठक में विकास की धीमी गति को लेकर छावनी प्रशासन पर आरोप लगा गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिषद की बोर्ड बैठक कई माह तक नहीं करवाई जाती। इस कारण क्षेत्र मेें विकास कार्य नहीं हो पा रहे। बोर्ड में जिस एजेंडे को प्रस्तुत किया जाता है उनको छावनी प्रशासन खुद तैयार करता है। इसमें चुने हुए पार्षदों से सलाह तक नहीं ली जाती। पिछली बोर्ड की बैठक में एजेंडे को पार्षदों की सहमति से बनाने के लिए प्रस्ताव पास किया था लेकिन अब ऐसा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि इस बार की बोर्ड बैठक में अगर पार्षदों से सलाह लिए बगैर एजेंडा बनाया तो बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा पिछले लगभग तीस वर्षों से डगशाई छावनी के सीईओ का पद खाली चल रहा है। कसौली के सीईओ के पास डगशाई छावनी का भी अतिरिक्त भार है।
डगशाई में सीईओ के खाली पद को जल्द भरा जाए। अतिरिक्त भार वाले सीईओ का डगशाई में आना-जाना कम होता है। छावनी परिषद की सड़कों की हालत 40 वर्षों से खस्ता हालत में है। सड़कों की हालत को सुधारने के लिए एमईएस प्रशासन की लापरवाही के लिए डिफेंस मंत्रालय को इसकी शिकायत भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि डगशाई में छावनी की डिस्पेंसरी में दवा के अभी तक टेंडर नहीं किए गए हैं जिस कारण स्थानीय लोगों को दवाईयां उपलब्ध नहीं मिल रही। इस अवसर पर छावनी परिषद के उपाध्यक्ष चितरंजन स्याल, सुकन्या गर्ग, मनीष शर्मा, राकेश और विकास अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें