सोलन। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार पोलियो उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 28 जनवरी और 11 मार्च को मनाया जाएगा। यह जानकारी आज उपायुक्त राकेश कंवर ने दी। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन की दिशा में जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का प्रथम चरण 28 जनवरी से 30 जनवरी तक तथा द्वितीय चरण 11 मार्च से 13 मार्च तक मनाया जाएगा। डीसी राकेश कंवर ने कहा कि प्रथम चरण की तैयारी के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक 04 जनवरी सायं 3 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में होगी।