फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकलिस्ट होंगे नगर परिषद के तीस ठेकेदार

विज्ञापन
solan city
विज्ञापन
सोलन। नगर परिषद सोलन ने शहर के 30 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर सकती है। इसके लिए नप ने संबंधित ठेकेदारों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं। यह निर्णय नप उन ठेकेदारों के खिलाफ लिया है जिन्होंने तीन माह से टेंडर हुए कार्य को अभी तक पूरा और शुरू तक नहीं किया। इसके लिए नगर परिषद ने संबंधित ठेकेदारों से इस कार्य को पूरा न करने पर जवाब भी मांगा है। इसके बाद नगर परिषद इन ठेकेदारों से इस कार्य के टेंडर को रद्द कर किसी अन्य ठेकेदार को सौंप सकती है।
विज्ञापन

ठेकेदारों के पास शहर के विकास कार्यों के लिए करीब 50 लाख रुपये के टेंडर हैं। जानकारी के अनुसार तीन माह पूर्व नप द्वारा शहर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगाए टेंडरों में कुछ ठेकेदारों ने कार्य शुरू नहीं किया है। कुछ का कार्य अभी तक अधूरे पड़े हैं। इसमें शहर के विकास के लिए नालियों की रिपेयर, सड़कों की मरम्मत कार्य, डंगे लगाना सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इसमें से अभी तक कुछ ही कार्यों को शुरू किया है जबकि कुछ कार्य अभी शुरू भी नहीं हो सके हैं। इसके चलते शहर के लोगों को सड़क, नालियों की देखरेख सहित डंगों को लगाने के बाद मिलने वाली सुविधा का लाभ नहीं मिल सका है। इसके चलते नगर परिषद ने कड़ा रुख अपनाते हुए। ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के तहत उन्हें नोटिस थमा दिए है। इसमें नगर परिषद ने कार्य को पूर्ण न करने पर जवाब भी मांगा है। यदि इन कार्यों के लिए को समय पर पूरा करने की बात का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो ठेकेदार से उसका ठेका लेकर उसका कार्य किसी और को सौंप दिया जाएगा। नगर परिषद जब टेंडर लगाती है तो उसके द्वारा दी गई समय सारणी के अनुसार यदि कार्य पूरा न हो तो नप उक्त ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर उससे टेंडर वापस ले सकती है। ठेकेदारों द्वारा दी गई सिक्योरिटी राशि में से पांच फीसदी घटा सकती है।

कार्य नहीं किया टेंडर होगा वापस : ईओ
नगर परिषद ईओ बीआर नेगी ने बताया कि शहर के विकास के लिए किए गए करीब 50 लाख टेंडरों के कार्यों को तीन माह से पूरा नहीं करने वाले करीब 30 ठेकेदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। यदि उक्त ठेकेदार कार्य समय पर नहीं कर पाए तो उनसे उनका टेंडर लेकर किसी अन्य ठेकेदार को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें