फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: उच्चागांव स्कूल कुनिहार में आंचल बनी हेड गर्ल

विज्ञापन
उचागांव स्कूल कुनिहार में छात्र परिषद के लिए चुनी गई छात्राएं। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
छात्र परिषद का किया गया गठन,सरोजिनी नायडू हाउस में खुशबू को चुना कैप्टन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उच्चागांव कुनिहार में छात्र परिषद चुनाव शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव के बाद विद्यालय में नई छात्र परिषद का गठन किया गया।
इसमें आंचल ठाकुर को हेड गर्ल, मानसी ठाकुर को वाइस हेड गर्ल, याशिका को डिसिप्लिन हेड गर्ल, सुमिधि ठाकुर को कल्चरल हेड गर्ल और हर्षिता कंवर को स्पोर्ट्स हेड गर्ल चुना गया। इसके अलावा विभिन्न सदनों के कैप्टन और वाइस कैप्टन भी नियुक्त किए गए। सरोजिनी नायडू हाउस में खुशबू कंवर को कैप्टन और सोनम ठाकुर को वाइस कैप्टन बनाया गया। लक्ष्मी बाई हाउस में आरुषि कंवर को कैप्टन तथा याचना को वाइस कैप्टन चुना गया। वहीं कल्पना चावला हाउस में नैन्सी को कैप्टन और नीतिका चौधरी को वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्य विमला वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र परिषद विद्यालय में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी छात्र प्रतिनिधि अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करेंगे और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल नेतृत्व की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें